उन्नाव के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतिनगर में बेखौफ बदमाशों ने बैंक में लूट का प्रयास किया. बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में सोमवार देर रात घुसे थे. बदमाश जाल काटकर सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरे और बैंक में दाखिल हुए. बदमाशों ने यहां तीन सीसीटीवी तोड़ दिए और अलार्म का तार काट दिया. चोरों ने स्ट्रॉन्ग रूम का ताला वजनी चीज से तोड़ने की कोशिश की. लेकिन लॉकर नहीं तोड़ सके तो खाली हाथ लौट गए. लेकिन बदमाशों की करतूत एक सीसीटीवी में कैद हो गई.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2IIIuPc
No comments:
Post a Comment