वाराणसी में हुए पुल हादसे के बाद यूपी सेतु निगम पर क़ानूनी शिकंजा कस गया है. पुलिस ने सेतु निगम के अधिकारियों के ख़िलाफ़ गैर इरादत हत्या का मामला दर्ज किया है. इसके अलावा हत्या के प्रयास के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. सेतु निगम के साथ साथ पुल का निर्माण कर रही कम्पनी के अधिकारियों के ख़िलाफ भी वाराणसी के सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया है. इसी बीच सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल ने गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि आंधी की वजह से शायद पुल की बीम खिसक गई होगी और इसकी जाँच नहीं हो पाई होगी तो पुल का हिस्सा गिर गया. उन्होंने बड़े ही आराम से कहा कि रुटीन चेकअप में इसे देखने चाहिए था. वीडियो देखें.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Is07zw
No comments:
Post a Comment