इंडो नेपाल बॉर्डर के बेलापरसुआ गांव में एसएसबी सर्च ऑपरेशन चला रही थी. तभी एक घर में विस्फोटक सामग्री के साथ 10 डेटोनेटर बरामद किए गए.यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सटे इंडो नेपाल बॉर्डर पर 10 डेटोनेटर के साथ एक दिव्यांग युवक को एसएसबी ने पकड़ा है. खुफिया एजेंसियां और पुलिस पूछताछ में जुटी हैं कि ये डेटोनेटर इस युवक के पास से कहां से आए. एसएसबी टीम ने ये डेटोनेटर बेलापरसुआ गांव में सर्च ऑपरेशन में एक घर से बरामद किए हैं, जो बम को अधिक शक्तिशाली बनाने में इस्तेमाल किये जाते हैं.इंडो नेपाल बॉर्डर के बेलापरसुआ गांव में एसएसबी सर्च ऑपरेशन चला रही थी. तभी एक घर में विस्फोटक सामग्री के साथ 10 डेटोनेटर बरामद किए गए. तीसरी वाहिनी एसएसबी सेनानायक एचके गुप्ता ने बताया कि एसएसबी की बेलापरसुआ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलापरसुआ बीच पट्टी गांव के बैठू राम के यहाँ छापामार कार्यवाही कर ये बरामदगी की है.
विस्फोटक के साथ चाकू, गुलेल भी बरामद किए हैं. बैठू राम को गिरफ्तार कर बरामद विस्फोटक सामग्री सहित चंदनचौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि ये पुलिस की जांच का विषय है कि बैठू राम के पास विस्फोटक सामग्री कहां से आई. किसने बॉर्डर तक डेटोनेटर पहुंचाया, इसका पता लगाया जा रहा है. खुफिया सूत्र ये भी पता लगाने में जुटे हैं कि बॉर्डर पर डेटोनेटर बरामद होने के पीछे कोई नक्सली कनेक्शन तो नहीं है.
hindi.news18.com पर UP Board Result 2018 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
IBN Khabar, IBN7 और ETV News अब है News18 Hindi. सबसे सटीक और सबसे तेज़ Hindi News अपडेट्स.Uttar Pradesh News in Hindi यहां देखें.
IBN Khabar, IBN7 और ETV News अब है News18 Hindi. सबसे सटीक और सबसे तेज़ Hindi News अपडेट्स.Uttar Pradesh News in Hindi यहां देखें.
from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2FArZiB
No comments:
Post a Comment